फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बड़ौत में मामूली बात पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, चार घायल

Sat, 08 Oct 2022 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में शुक्रवार देर रात मामूली बात पर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट तक जा पहुंची। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। संघर्ष के दौरान चार लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत नगर की पटटी मेहर में शनिवार देर रात्रि शराब पीकर गाली देने के विरोध में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडो से वार किया, जिसमें दोनोंं पक्षों से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात्रि पटटी मेहर में कुछ युवक एक जगह बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान उनके बीच गाली-गलौच शुरू हो गई। इसकी सूचना पर अलग-अलग युवकों के परिजनों को लगी तो वे लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। यह देख मौहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। 

यह भी पढ़ें: Baghpat:रालोद छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय बोले-प्रदेश सरकार नहीं चाहती यूनिवर्सिटी से निकलें नए नेता
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया, लेकिन तब तक एक पक्ष से रवि पुत्र ओमप्रकाश व दूसरे पक्ष से गुल्लू सहित अन्य तीन लोग घायल हो गए। जबकि कुछ युवक मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से रवि को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें