फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो पक्षों के बीच संघर्ष, आठ घायल

Tue, 05 Dec 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार कराता घायल और वहां जुटी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
नानौता। गांव सुभरी में बारद्वारी के दौरान वीडियो बनाने को लेकर हुई मामूली मारपीट शादी समारोह खत्म होने के बाद देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर धावा बोल जमकर मारपीट की। इसमें महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। इस दौरान अफरा तफरी मची रही। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नानौता पर भर्ती कराया गया। संघर्ष के बाद तनाव की स्थिति बनी है। इसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन




सोमवार को एक ग्रामीण की बेटी की बरात आई हुई थी। इसमें शाम करीब चार बजे गांव के ही कुछ युवक वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान गांव की लड़कियों का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए दाे पक्षों के युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष का अनुज पुत्र राजेंद्र धीमान और दूसरे पक्ष का अंकुर पुत्र तिलकराम घायल हो गए। मारपीट के बाद दोनों पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे, लेकिन यहां पुलिस ने कार्रवाई की बजाए दोनों पक्षों में फैसला करा दिया गया। अभी ये लोग थाने पर ही थे कि आरोप है एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर धावा बोलकर मारपीट कर दी। इसमें एक ही पक्ष के रजत, अमित पुत्रगण अनिल, बबली पत्नी अनिल, विशाल पुत्र नेमपाल, पप्पू पुत्र श्रीचंद, सागर पुत्र राजेंद्र घायल हो गए। काफी देर तक गांव में अफरा तफरी मची रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर हमलावरों को दौड़ाया। इसके बाद घायलों ने उपचार के लिए सीएचसी नानौता भर्ती कराया गया।



पुलिस पहली घटना पर कार्रवाई करती तो न होता खूनी संघर्ष



पुलिस यदि पहली घटना के बाद कार्रवाई कर देती तो संघर्ष की घटना ना होती। पहल मामूली मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने इसे हल्के में लेते हुए फैसला करा दिया। यदि पुलिस तभी गांव जाती तो दूसरी घटना ना होती।
विज्ञापन




थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हो गई थी जिनमें फैसला करा दिया गया था। बाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर जाकर मारपीट की है जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। हमलावरों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें