मेरठ। सिविल लाइन पुलिस ने लिसाड़ी गेट अहमद नगर निवासी अनस को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। सीओ सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि 17 सितंबर को धर्मेंद्र यादव निवासी शिव दुर्गा बिहार, लक्कड़पुर फरीदाबाद हरियाणा ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर बताया कि अनस, भूपेंद्र, सौरभ जिनका सैलर का सामान पिकअप करने व आगे भेजने का कार्य है। इन लोगों के द्वारा कंपनी का सामान चोरी कर कंपनी का लाखों रुपये का नुकसान किया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। अनस को गिरफ्तार किया गया है। पार्सल के लिए भेजे गए सामान के तीन बोरे भी बरामद किए गए है। संवाद