फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिटी ट्रांसपोर्ट की बस ने बाइक सवार को कुचला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा गांव में बुधवार की सुबह कोहरे के दौरान सिटी ट्रांसपोर्ट की बस ने बाइक सवार दूधिया को कुचल दिया। ग्रामीणों ने घायल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। गांव दबथुवा निवासी कृष्णपाल बुधवार सुबह बाइक पर दूध की केन लेकर मेरठ जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव के सामने पीछे से तेजगति से आई सिटी ट्रांसपोर्ट की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार कृष्णपाल सड़क पर गिर गया। इस दौरान चालक बस को उसके ऊपर से उतार कर ले गया। इससे कृष्णपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल को कंकरखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाया और बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें