क्या होता है कॉनकोर्स
कॉनकोर्स एक तरह का फुटओवर ब्रिज होता है, जो इंडोर बड़ा कॉरिडोर होता है। इसमें खानपान और जरूरी सामान के स्टॉल होते हैं। इससे न सिर्फ यात्री प्लेटफार्म बदल सकता है बल्कि खानपान या जरूरी सामान भी खरीद सकता है। इसके अलावा यात्रियों के बैठने की भी अच्छी सुविधा होती है।
विधायक ने की थी मांग
कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने रेल मंत्री से सिटी स्टेशन को उच्चीकृत करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि सिटी स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाए ताकि स्पोर्ट्स की अलग पहचान हो।
यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे
रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। सिटी स्टेशन पर कॉनकोर्स बनेगा। स्वचालित सीढ़ियां लगेंगी। प्रवेश-निकासी द्वार अलग होंगे। वेटिंग रूम उच्चीकृत होंगे। इन सब कामों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाई जा रही है।
- डिंपी गर्ग, डीआरएम दिल्ली रेलवे