फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी कम्युनिकेशंस ने सात विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
गेम सिटी एरेना में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानितस्त्रोत। स्वयं
विज्ञापन
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को चौधरी कम्युनिकेशंस और इन्वीसिबल वॉरियर के बीच मैच हुआ। टॉस जीतकर इन्वीसिबल वॉरियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। बल्लेबाज अजय ने 19 गेंद में 15 रन और सनी ने 14 गेंद में 15 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सर्वेश ने 3 विकेट और यश ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौधरी कम्युनिकेशंस की टीम ने 10.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर जीत प्राप्त की। इसमें सुक्खी ने 47 रन और यश ने 32 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच यश को चुना गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें