मैडल व प्रमाण पत्रों के साथ विद्या संस्कार एकेडमी के खिलाडी। (स्त्रोत स्कूल) फलावदा।
फलावदा। मेरठ स्थित जेपी एकेडमी में आयोजित खेल महोत्सव की दौड़ स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। क्रिकेट में विद्या संस्कार एकेडमी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जेपी एकेडमी में संपन्न हुए खेल महोत्सव में विद्या संस्कार एकेडमी के छात्र चिराग खारी ने 100 मीटर दौड़ में अंडर 14 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक पर प्राप्त किया। 10 नवंबर को विद्या संस्कार एकेडमी की क्रिकेट टीम ने अंडर 14 वर्ग में सेमीफाइनल जीतकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 200 से अधिक स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। टीम के स्कूल पहुंचने पर विद्या संस्कार एकेडमी के प्रबंधक कुलदीप सैनी, प्रिंसिपल कविता सैनी ने फूल मालाओं के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया और इसी तरह आगे बढ़ाने की प्रेरणा व आशीर्वाद दिया।