फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से होने वानके फाल्टों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से होने वानके फाल्टों पर रहेगी नजर
विज्ञापन

मेरठ। वसंत पंचमी पर अधिक लोड वाले इलाकों पर विद्युत विभाग नजर रखेगा। चाइनीज मांझे से होने वाले फाल्टों को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। बिजलीघरों पर तैनात स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि वह सूचना मिलते ही तत्काल फाल्ट अटेंड करें। सभी कैश काउंटर भी खुले रखने के आदेश हैं। वसंत पंचमी पर चाइनीज मांझे के चलते फाल्ट एकाएक बढ़ जाते हैं। ऐसे में आपूर्ति प्रभावित होती है। इसके लिए विद्युत विभाग ने मजबूत कार्ययोजना तैयार की है। लोड वाले इलाकों में खास सतर्कता बरतने की हिदायत अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी को दी गई है। फाल्ट होने की स्थिति में अफसर खुद संज्ञान लेते हुए उसका निराकरण कराएंगे। मुख्य अभियंता मेरठ क्षेत्र एसबी यादव ने बताया कि लोड के लिहाज से शहरी क्षेत्र में कुछ इलाके चिह्नित किए गए हैं। इन क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखने के अलावा फाल्ट तत्काल अटेंड करने की व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से सभी कैश काउंटर भी खुले रहेंगे, आज उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें