डीएम पब्लिक स्कूल अटौला में बाल दिवस के मौके पर छात्र छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
मुंडाली। प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र सिंह एवं डायरेक्टर आशा चौधरी ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गीत, नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता एवं बाल मेला शामिल रहे। अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा गीत, कविता एवं भाषण की प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने गीतों पर नृत्य किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई। छात्र-छात्राओं ने बाल मेले में विभिन्न प्रकार के खाने-पीने तथा खेलने के स्टाल लगाए। चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने बच्चों को संबोधित किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।