मेरठ। शारदा रोड पर महावीर जयंती भवन में विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ की ओर से पूजन प्रक्षाल शिविर लगाया गया। शिविर में 75 से अधिक बालक-बालिकाओं ने चौबीस तीर्थंकरों की पूजा विधि को जाना। सौरभ जैन सराफ ने बताया कि जैन आगम में आठ द्रव्यों से तीर्थंकरों की पूजा की जाती है। इससे अष्ट कर्मों का विनाश और भक्ति की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, विनोद जैन, अतुल जैन और वैभव जैन ने बच्चों को प्रक्षाल की क्रियाएं सिखाईं। सौरभ जैन, सम्यक जैन, गौरव जैन और राहुल जैन ने पूजन विधि सम्पन्न कराई। प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य दीपक जैन, आशीष जैन और अतिशय जैन परिवार को प्राप्त हुआ। ड्रा के माध्यम से मानवी ने भाग्यशाली विजेता बनीं। रूबी जैन ने विजेता को पुरस्कार दिया। ब्यूरो