दिल्ली ग्लोबल स्कूल के छात्र निबंध प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्रों के साथ।
मवाना। दिल्ली ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में टाटा इंडिया के तत्वावधान में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी लेखन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक अवनि धामा, प्रतिष्ठा तोमर व दिव्या राणा, कक्षा 9 से 12वीं तक वेदांगी त्यागी, शिखा सिंह व अरिहंत चौधरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा एवं उप प्रधानाचार्या उषा शर्मा ने पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. करुणेश भारद्वाज ने विजेताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच और अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।