फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिव्यांग बच्चों को माछरा में मिले सहायक उपकरण और उपस्कर

विज्ञापन
बीआरसी माछरा पर एलिम्को कंपनी द्वारा दिव्यांग जनों को दिव्यांग उपकरण वितरित किए जाते हुए।स्रोत
विज्ञापन
माछरा। ब्लॉक संसाधन केंद्र माछरा पर बेसिक शिक्षा विभाग और एलिम्को कानपुर ने दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण वितरण शिविर लगाया। इसका शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने किया। शिविर में मवाना तहसील के परिषदीय विद्यालयों के विभिन्न प्रकार के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। कुल 109 दिव्यांग बच्चों को 138 सहायक उपकरण दिए गए। इनमें व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, हियरिंग ऐड, ब्रेल किट और कैलीपर्स जैसे उपकरण शामिल थे। पूरा शिविर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। एलिम्को टीम से मरियम और गुलशन, ऑडियोलॉजिस्ट रवि सिंह तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रत्नेश वर्मा ने सहयोग किया। विशेष शिक्षक प्रमोद कुमार, शिवकेश तिवारी, प्रीति तोमर, रुचि कर्णवाल, अर्जित कुमार गौरव शर्मा, तशरीफ अली और बीआरसी माछरा के स्टाफ ने इसे सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें