फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 103 पोलियो बूथ पर बच्चों को दवाई पिलाई

विज्ञापन
सीएचसी माछरा के अन्तर्गत पल्स पोलियो अभियान में बनाए गए बूथ पर बच्चों को पोलियो की खुराक देती
विज्ञापन
माछरा। सीएचसी माछरा से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करते हुए 103 पोलियो बूथ बनाए गए। आशा और आंगनबाड़ियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 18,766 शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। सीएचसी माछरा के बीएमएम राजन भिवानिया ने बताया कि बूथवार पल्स पोलियो की दो बूंद बच्चों को पिलाई गई। पल्स पोलियो अभियान एक सप्ताह तक चलेगा जिसमें 29 जून से 3 जुलाई तक आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इसके बाद 60 टीमें पोलियो की दवा पीने से वंचित रहे बच्चों को घर-घर जाकर दवाई पिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें