फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरे सपनों का भारत पर बच्चों ने उकेरे सपने

विज्ञापन
दौराला - प्राथमिक विद्यालय भराला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
दौराला। प्राथमिक मॉडल विद्यालय भराला में शनिवार को शासन के निर्देशानुसार मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता और अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने रंगों के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित भारत, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और विकसित भारत जैसे विषयों को चित्रों में उकेरा। प्रधानाध्यापिका शशि कौशिक ने विद्यार्थियों के चित्रों की सराहना की। उत्कृष्ट चित्रों का चयन कर उन्हें ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद आयोजित अभिभावक गोष्ठी में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के उद्देश्य, नई शिक्षा नीति, बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता और चित्रकला के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ममता, शालिनी, कविता, रेशमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें