दौराला- कुसुम पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता में शामिल बच्चे। स्रोत : संस्थान
दौराला। दशरथपुर स्थित कुसुम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से कक्षा सात के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों के दो ग्रुप बनाए गए, जिसमें पहले ग्रुप में महिमा ने प्रथम, आद्या ने द्वितीय व स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे ग्रुप में हयात, संध्या ने प्रथम, वाणी सोम, कुणाल ने द्वितीय, अमायरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद