फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गणित व विज्ञान प्रदर्शनी मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
राजकीय हाई स्कूल बिसौला  में विज्ञान गणित प्रदर्शनी व टी एल एम मेले का आयोजन में लगाए गए प्रोजे
विज्ञापन
लावड़। बिसौला गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल में विज्ञान, गणित प्रदर्शनी व टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपने प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि एएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह, राजकीय हाई स्कूल इकवारा के प्रधानाचार्य निर्विकार आनंद रहे। प्रदर्शनी में कक्षा नौवीं व 10वीं के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों प्रदूषण, सौर ऊर्जा, पवन चक्की, जलवायु परिवर्तन, पाइथागोरस थोरम आदि विषय पर मॉडल प्रस्तुत किए। कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। विशेष आकर्षण विज्ञान आधारित सेल्फी प्वाइंट रहा। अतिथियों ने सभी मॉडल का निरीक्षण किया और बच्चों से उसके विषय में जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्य रंजना गौतम ने अतिथियों को पौधा भेंट कर आभार व्यक्त किया। विज्ञान में कक्षा 10वीं के छात्र विदेश द्वारा बनाया गया माइक्रोस्कोप व गणित में कक्षा नौवीं की छात्रा लक्ष्मी द्वारा बनाए गए हनोई के टावर मॉडल का चयन जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए किया गया। इस दौरान प्रतिभा भारती, महेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें