फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए

विज्ञापन
सरूपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर में तिरंगा यात्रा निकालते विद्यालय के बच्चे। आयोजक
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान अफजाल, ग्राम सचिव कुलदीप, प्रधानाचार्य सरवन दत्त शर्मा ने किया। विद्यालय प्रांगण से शुरु होकर गांव में घूमने के बाद विद्यालय में समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में बच्चों के साथ ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए। प्रधानाचार्य सरवन दत्त शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसके सम्मान को बनाए रखे। ग्राम प्रधान अफजाल ने ग्रामीणों से अपील की कि 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा अवश्य फहराएं और आने वाली पीढ़ी को देशभक्ति का संदेश दें। वहीं, गांव पांचली बुजुर्ग में स्थित मदरसा जामिया दारुल सलाम के बच्चों ने पूरे गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में मदरसा के बच्चों समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें