फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों का उत्साह बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों का उत्साह बढ़ाया
विज्ञापन

मोदीपुरम। विजडम ग्लोबल स्कूल में बच्चों के रचनात्मक कौशल एवं वैज्ञानिक कौशल को विकसित करने के लिए शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी साइंस एक्सपो का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ डॉ. निरंकार सिंह एवं डॉ. रितेश शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्कूल की प्रधानाचार्या आरती ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण, ज्ञान-विज्ञान, अनेक विद्युत यंत्र आदि पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों के द्वारा मॉडलों पर आधारित प्रश्न पूछे गए, जिनका विद्यार्थियों ने जवाब दिया। कक्षा प्रथम से कक्षा पांचवीं तक के छोटे बच्चों का कौशल एवं प्रदर्शनी देखकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा छह से स्पर्श, कक्षा सात से वेदांश, कक्षा आठ से केशव, कक्षा नौ से अक्षत शर्मा एवं संयम ने अपने वैज्ञानिक साथियों को पीछे छोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें