जैन मंदिर असौड़ा हाउस में आयोजित कार्यक्रम।
मेरठ। कचहरी रोड स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में बच्चों ने अभिषेक और पूजन किया। इस अवसर पर संजय जैन, विपिन जैन ने बच्चों को पूजा की विधि समझाई। बच्चों में अक्षत, उत्कर्ष, मानित गौतम, अश्वनी, अभिनव रहे। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। जिन बच्चों ने चार सप्ताह निरंतर अभिषेक किया, उन्हें धोती दुपट्टा पुरस्कार में दिया गया। अन्य बच्चों को अन्य पुरस्कार दिए गए। सोनिया जैन द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम राजीव राय जैन, कंचन जैन, पूनम जैन, सुधीर जैन, सोनिया जैन, शोभित जैन, विकास जैन, दीप्ति जैन रहे। ब्यूरो