फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को लाला लाजपत राय के चरित्र से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को लाला लाजपत राय के चरित्र से कराया अवगत
विज्ञापन

छुटमलपुर। प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर दो के ऑनलाइन ग्रुप में शिक्षिका अंजली आर्य ने बच्चों को लाला लाजपत राय की जयंती पर उनके जीवन चरित्र के बारे में बताया। बताया कि इन्हें पंजाब का शेर, पंजाब केसरी आदि नामों से भी जाना जाता है। उन्होंने साइमन कमीशन कमेटी का जमकर विरोध किया परंतु इस विरोध को गैर कानूनी घोषित कर अंग्रेजों ने लाठी चार्ज किया जिसमें अत्यधिक चोट आने के कारण 17 नवंबर 1928 को लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई। लाला जी ने कहा था कि जो सरकार अपने ही प्रजा पर अत्याचार करती हो उसे सभ्य कहलाने का कोई हक नहीं, आज मैं यह घोषणा करता हूं कि मेरे शरीर पर पड़ा एक एक प्रहार अंग्रेजी हुकूमत के ताबूत में कील साबित होगा। इस दौरान जेनब, सना, आदिबा, अंकित, जैद, मोनी आदि बच्चों ने देश भक्ति आधारित नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें