मेरठ..कंवलजीत..गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा थापर नगर में कीर्तन करते पंजाबी
कंकरखेड़ा। गुरुद्वारा सत्संग बेबे नानकी हाल में पिछले 15 दिनों से पंजाबी भाषा सीखने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा था। प्रशिक्षण 1980 से बीबी गुरनाम कौर खालसा और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से चल रहा है। बाबा दीप सिंह समिति के सदस्य बंटी सिंह बरनाला ने बताया कि यह सिर्फ भाषा ही नहीं बल्कि अपनी संस्कृति व विरासत से जुड़ने का माध्यम है। मंगलवार को विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। बच्चों को पंजाबी सिखाने वाली शिक्षिका जसप्रीत कौर, जसविंदर कौर सुखलीन कौर, हरप्रीत कौर, सिमरन कौर और नमनदीप सिंह को सम्मानित किया। संवाद