दौराला - अख्तियारपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के बच्चे रैली निकालते। स्रोत : संस्थान
दौराला। अख्तियारपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। बच्चों ने हाथों में नशा विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव में जागरुकता रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन छोड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशा नहीं करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह, सुरेश, सरला, मोनिका आदि मौजूद रहे।