डी मोनफोर एकाडमी में दिवाली के मौके पर अजीत कार्यक्रम में प्रतिभा करते बच्चे । (स्रोत संस्थान)
बहसूमा। डी मोनफोर अकादमी में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा और दिवाली के आध्यात्मिक संदेश से हुई। किंडरगार्टन से कक्षा तीन तक के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने उपहार टोकरी बनाने, द्वार सजाने और रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने दिवाली को प्रकाश और सकारात्मकता का पर्व बताया। निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने इसे बच्चों की प्रतिभा निखारने का माध्यम कहा। निदेशक डॉ. केके शर्मा ने संस्कारों और नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। उप-प्रधानाचार्या रितु चिकारा ने त्योहार को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाने के लिए प्रेरित किया।