संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। बैंक में ऋण जमा कराने आए किसान से एक बच्चा बैंक के अंदर से थैला छीनकर भाग गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गांव पलड़ा निवासी किसान प्रवीण कुमार ने बताया कि उसका मेरठ रोड पर स्थित मवाना के एक बैंक में केसीसी खाता है। जिसमें वह सोमवार को थैले में रखकर एक लाख रुपये जमा करने पहुंथे थे। जैसे ही बैंक के अंदर घुसे तो एक बच्चा उसके हाथ से रुपये वाला थैला छीनकर फरार हो गया। जिसको तलाश करने का भी प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर रही है और जांच में जुटी है।