मेरठ। कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर में आएंगे। मोदीपुरम स्थित शोभित विश्वविद्यालय में रविवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरेगा। यहां से वह कार से दुल्हेड़ा चुंगी पहुंचेंगे। यहां एनएच-58 से जाने वाले कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। शनिवार देर रात तक अधिकारी मुख्यमंत्री के लिए मंच तैयार कराने में जुटे रहे। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मुख्यमंत्री का रविवार का आगमन कार्यक्रम तय हो गया है। अभी तक विस्तृत कार्यक्रम की सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी नहीं हुई है। संवाद