छेड़छाड़ प्रकरण का वीडियो वायरल, थाने से छोड़ दिया आरोपी
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सरधना रोड स्थित सैलून में एक युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध में युवती ने हंगामा किया और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। प्रकरण का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी मौके पर खड़ा है और युवती आरोपी को धमका रही है। पुलिस ने इस मामले में समझौता कराकर युवक को छोड़ दिया। वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों के बीच नाराजगी है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि युवती ने तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर दी गई तो कार्रवाई होगी।
----------------