फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना चबाकर खाएं, स्वस्थ जीवन पाएं : सुनील सैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। योग विज्ञान संस्थान पूर्वी जिला की ओर से कंकरखेड़ा-मोदीपुरम बाइपास स्थित मेरठ वन सोसाइटी में योग शिविर के पांचवें दिन प्रतिभागियों ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम सत्र में भाग लिया। शिविर में ताड़ासन, वक्रासन, अर्द्ध मत्स्येन्द्रासन, पाद वृत्तासन, पवनमुक्तासन का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने इन आसनों के माध्यम से शरीर को लचीला बनाने, मोटापा कम करने तथा मधुमेह नियंत्रण में सहायता मिलने की जानकारी दी। जिला प्रधान सुनील सैन ने बताया कि खाना बार-बार चबाकर खाएं, स्वस्थ और लंबा जीवन पाएं। अग्निसार प्राणायाम कराया। जिला संगठन मंत्री देवकरन गर्ग ने बताया कि खुलकर हंसना तनाव कम करने के साथ मोटापा घटाने में भी सहायक होता है। शिविर में योग शिक्षक पवन सिंह बालियान, देवकरन गर्ग, केंद्र प्रमुख रीता गर्ग, गौरव, अंजना, अभय गर्ग और प्रदीप का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें