फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा रंगोली में चेतना रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को चित्रकला विभाग में तिरंगा रंगोली और तिरंगा राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनिता राठी द्वारा पुरस्कार दिए गए। बोर्ड सजाने में वंदना प्रथम स्थान पर, चेतना द्वितीय स्थान पर व क्रीनी तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चेतना, द्वितीय स्थान पर वंदना और तृतीय स्थान पर श्वेता रहीं। तिरंगा राखी प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, ममता द्वितीय व दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डॉ. ममता सिंह, डॉ. शाजिया और विनीता गुप्ता रही। कार्यक्रम का संयोजन चित्रकला विभाग की असिस्टेंट प्रो. दिशा दिनेश ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें