पीएचसी अमरपुर पर स्वास्थ्य कैंप में डॉक्टर व उनके सहयोगी।
- फोटो : KITHOR
माछरा/रोहटा(मेरठ)। क्षेत्र के पीएचसी केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 701 मरीजों की जांच व नि:शुल्क दवाई वितरित की गई। सीएचसी माछरा प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेले का पीएचसी अमरपुर, किठौर, शाहजहांपुर, कायस्थ बढ्ढा में श्वास, जुकाम, चर्म रोग, मधुमेह, गर्भवती महिलाओं आदि की जांच व उपचार कर दवाई वितरित की गई। अमरपुर केंद्र पर 298 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। कायस्थ बढ्ढा में 352, शाहजहांपुर में 169 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान डॉ. रविशंकर शर्मा, वारिश खान, राकेश कुमार, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. गुफरान अली, डॉ. डीपी सिंह, आदि मौजूद रहे। वहीं, रोहटा गोविंदपुर घसौली व कलीना में 220 रोगियों का रजिस्ट्रेशन हुए। जिसमें गैस्ट्रो के 20, स्किन 80, एनेमिया के 20, सांस के 22, बुख़ार के 40 एवं अन्य बिमारियों के 20 रोगियों को दवा दी गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गोविंदपुर घसौली, डॉ. अजमल खान का कहना है कि मेले में मरीजों को जांच के बाद नि:शुल्क दवाई दी गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन कुमार ने दोनों केन्द्रों पर जाकर मेले का निरीक्षण किया।