मेरठ। जीआरपी की ओर से बुधवार को सिटी स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के सामान की जांच की गई और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। टिकट बुकिंग काउंटर, पार्किंग, ट्रेनों के अंदर यात्रियों के सामान की जांच की गई। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो पर हरिद्वार पैसेंजर में चढ़ते समय एक यात्री का पैर फिसल गया। यहां खड़े हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और अनिल कुमार ने यात्री को ट्रेन से गिरने से बचाया। उन्होंने सभी यात्रियों से चलती ट्रेन में न चढ़ने की अपील की। संवाद