फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी को धोखा देकर रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव दुर्वेशपुर निवासी युवक ने पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। आरोपी ने मारपीट कर पहली पत्नी को दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। गांव दुर्वेशपुर निवासी नीरज ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी। बताया कि कुछ दिन पहले उसका पति गढ़ गंगा नहाने की बात कहकर घर से गया था। आरोप है कि उसने वहां जाकर दूसरी शादी कर ली। कई दिन बाद वह घर लौटा। किसी तरह से उसे पति की दूसरी शादी की जानकारी हुई। उसने पति से दूसरी शादी के बारे में पूछा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। घर लौटने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। बच्चों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें