सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव डाहर में एक युवक ने फर्जी रिश्तेदार बनकर महिला के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी महिला को रिश्ते में बुआ बनाकर तीन हजार रुपये ठगकर फरार हो गया। गांव निवासी पीड़ित राजबाला घर पर अकेली थी। इसी बीच एक युवक बाइक पर आया। उसने महिला को बुआ बताया। बाद में उसने पड़ोसी गांव में भैंस खरीदने के नाम पर चार हजार रुपये मांगे। झांसे में आकर महिला ने तीन हजार रुपये दे दिए। बाद में आरोपी फरार हो गया। आरोपी बिना नंबर की बाइक से भागता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद