माछरा। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा शिविरों में कांवड़ियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए माछरा सीएचसी प्रभारी एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया। सीएचसी माछरा प्रभारी डॉ. तरुण राजपूत ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भूमिका की सराहना की गई। डॉ. तरुण राजपूत को उनकी कुशल कार्य प्रणाली, टीम के बेहतर समन्वय तथा कांवड़ यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित कराने के लिए कांवड़ सेवा शिविर हसनपुर कलां, नंगली किठौर आदि पर सम्मानित किया गया।