फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएचसी दौराला का किया निरीक्षण

विज्ञापन
दौराला- सीएचसी पर निरीक्षण के लिए पहुंची टीम। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। सीएचसी दौराला पर शुक्रवार को प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि आलोक कुमार जायसवाल ने औचक निरीक्षण किया। सीएचसी प्रभारी डाॅ. सचिन कुमार ने बताया कि स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला का भौतिक निरीक्षण किया गया। आलोक कुमार जायसवाल टीम के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला पर दी जा रही समस्त स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। दवाई स्टॉक, रजिस्टर, चिकित्सकों की उपस्थिति को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी पर भर्ती मरीजों से भी बात की। इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अतुल कुमार, डाॅ. ज्योति सिंह, विजेंद्र सिंह, यशवीर, वीपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें