चौधरी जयंत सिंह सात को रोहटा में करेंगे चुनाव प्रचार
मेरठ। रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह आगामी सात फरवरी को सिवालखास विधानसभा सीट पर रोहटा में चुनावी जनसभा करेंगे। यह जानकारी पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह सात फरवरी को लोनी से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर करीब 12 बजे सिवालखास सीट पर रोहटा में पहुंचेंगे और यहां पर पार्टी प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। ब्यूरो