सरूरपुर। भूनी टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जंयत सिंह का स्वागत किया गया। शनिवार को दिल्ली से मुफ्फरनगर के जौला में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का अनावरण के लिए जाते समय कार्यकर्ताओं ने चौधरी जयंत सिंह का स्वागत किया। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जंयत सिंह का जौला में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम था। जिसे लेकर सरूरपुर ब्लाॅक के कार्यकर्ता भूनी टोल पर जमा हुआ। जहां चौधरी जंयत सिंह के पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ता काफिले में शामिल होकर जोला के लिए रवाना हुए। इस दौरान लोकेश, अनिकेत भारद्वाज, कृष्णपाल, परविंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद