फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई

विज्ञापन
डीपीएम पब्लिक स्कूल चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाते हुए
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बे के डीपीएम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धा, अनुशासन एवं प्रेरणादायक वातावरण के साथ मनाई गई। विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी एवं प्रधानाचार्य जिया जैदी ने शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह छोटे से गांव में पैदा हुए लेकिन उन्होंने गरीब मजदूर किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों को छात्रों के जीवन में उतारने की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यालय के कोऑर्डिनेटर मुकुल त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें