मेरठ। भारत विकास परिषद सम्राट शाखा ने शनिवार को श्रद्धानंद शिशु विहार में पढ़ रहे बच्चों को कॉपी, पेंसिल और खाद्य सामग्री वितरित की। साथ ही बच्चों ने बाल संस्कार शिविर में योग भी सीखा। एनीमिया मुक्त भारत के विषय में ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें चारु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रागिनी व तृतीय स्थान पर युशरा और मन्नत रहे। कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान मांगेराम, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र मित्तल, श्रद्धानंद शिशु विहार के प्रधानाचार्य व अध्यापिकाओं सहित जगदीश पुरोहित, क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय गतिविधि संयोजक मुकेश चंद्र गुप्ता, मीना माधव ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान नगर समन्वयक संजीव गुप्ता, डॉ. सुरभि वर्मा, सुरेश चंद, विपिन गोयल, शाखा संस्थापक संजीव गुप्ता, शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा, शाखा सचिव रेनू अग्रवाल, अलका गुप्ता, हेम शर्मा, दीपा गोयल, नीना मित्तल, पवन मित्तल, पराग अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। संवाद