सुविधा शुल्क के चक्कर में बिजली बाधित करने का आरोप
बहसूमा। बीते दो दिनों से अल सुबह आंधी के साथ हो रही बारिश से क्षेत्र के कई गांवों व जंगलों की विद्युत आपूर्ति पांच घंटे तक ठप रही। ग्रामीणों ने विभाग के संविदा कर्मियों पर सुविधा शुल्क के चक्कर में घंटो विद्युत आपूर्ति ठप रखने का आरोप लगाया है। कस्बा स्थित 132 केवीए बिजली घर से कस्बा, गांव व खेतों की विद्युत आपूर्ति के फीडर अलग अलग बना रखे है। क्षेत्र में लगातार दो दिन से सुबह को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। इससे देहात व खेतों की विद्युत आपूर्ति 17 घंटे आपूर्ति बंद की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि संविदा कर्मी सुविधा शुल्क के फेर में विद्युत आपूर्ति को जल्दी से सुचारु नहीं करते हैं। जिससे देहात के लोगों को भीषण गर्मी के रूप में संविदा कर्मी के सुविधा शुल्क के रूप में उठाना पड़ रहा है। खासकर शाहपुर व बटावली फीडर के कर्मचारी करते है। किसानों व देहात के लोगों ने एक्सईएन मवाना से हटाने की मांग की है।