फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राम नाम के जप से दूर होते हैं कष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम नंगलामल में सोमवार से रामकथा का शुभारंभ आश्रम के संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने मंत्रोच्चारण के उपरांत फीता काटकर किया। रामकथा में मुख्य यज्ञमान भाजपा के सिसौली मंडल के मंत्री सुमित राणा नंगलामल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। रामकथा मानस मर्मज्ञ मुकेश महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम नाम की महिला के साथ राम कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम राम का नाम लेने से मनुष्य के संकट दूर हो जाते हैं। उस पर किसी भी विपत्ति का असर नहीं होता है। कथा में अशोक तोमर, धर्मेंद्र खटाना, कृष्ण तोमर, नरेश गोयल, सूबे सिंह, बोबी शर्मा, महावीर तोमर, सुंदर तोमर आदि उनके रामभक्तों ने कथा सुनने में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें