फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज रोडवेज बसों और मेट्रो-रैपिड के समय में बदलाव

विज्ञापन
अमर उजाला....रोडवेज बस स्टैंड पर होली के मौके पर घर जाने के लिये पहुंचे यात्री।
विज्ञापन
मेरठ। रंगोत्सव के कारण बुधवार को रोडवेज बसों, मेट्रो और नमो भारत ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। रोडवेज बसें दोपहर दो बजे के बाद ही चलेंगी। सुबह से दोपहर दो बजे तक कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी। वहीं मेट्रो और नमो भारत ट्रेनें बुधवार को शाम पांच बजे से रात्रि 10 बजे तक ही चलेंगी। सामान्य दिनों में ये ट्रेनें सुबह छह बजे से चलती हैं। रोडवेज के एआरएम राजीव कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था जनता की सुविधा के लिए है। होली मनाने के बाद लोगों को घर लौटने के लिए बसों की आवश्यकता होती है। पांच मार्च से सभी सेवाएं अपने पुराने समय पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें