गंगानगर। आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता और प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके सरकारी आवास पर भेंट की। कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने बताया कि सीएम से शिक्षा क्षेत्र में नवीनतम सुधार, युवाओं के कौशल विकास, शोध गतिविधियों तथा राज्य सरकार की नीतियों पर चर्चा हुई। उच्च शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं नई तकनीक को शिक्षा से जोड़ने की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। कुलाधिपति के अनुसार सीएम ने जल्द ही आईआईएमटी में आकर छात्रों को संबोधित करने का आश्वासन दिया। एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि सीएम योगी को आने वाले समय में नए रिसर्च सेंटर, इनोवेशन हब तथा स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू करने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने आईआईएमटी समूह द्वारा शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। संवाद