कस्बे का निरीक्षण करती चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। दीपावली पर्व को देखते हुए नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कस्बे में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और कस्बे के व्यापारियों से बातचीत की। त्योहारों को देखते हुए नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने ऐतिहासिक नगरी में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायज लिया। मुख्य बाजार में व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि आगामी त्योहारों के पर्व को देखते हुए नगर में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। नगर पंचायत के कर्मचारियों को भी स्पष्ट दिशा निर्देश दिए कि किसी भी कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए। विद्युत, सफाई व्यवस्था, पेयजल आदि की पूर्ण व्यवस्था हो। किसी की शिकायत मिली तो इसकी जिम्मेदारी नगर पंचायत कर्मियों की होगी।