लावड़- नगर पंचायत में आयोजित बैठक में लोगों को जानकारी देती चेयरपर्सन व अधिशासी अधिकारी। स्रो
नगर पंचायतनमें विकसित भारत विकसित यूपी शताब्दी संकल्प 2047 के लिए बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। नगर पंचायत लावड़ में शुक्रवार को विकसित भारत विकसित यूपी शताब्दी संकल्प 2047 के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों, कस्बे के लोगों को जानकारी दी गई। चेयरपर्सन आफताब बेगम ने कहा कि नगर में ढाई साल में अनेकों कार्य कराए गए। नगर में बिना भेदभाव सभी वार्डों में तेजी से कार्य चल रहें हैं। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में शामिल लोगों ने महापुरुषों की प्रतिमा लगवाने, जच्चा बच्चा केंद्र, सिटी बस चलवाने, डिग्री कॉलेज, कस्बे की जल निकासी, एंबुलेंस सेवा, टेंपो स्टैंड, पैठ ठेका छोड़ने, सरकारी लाइब्रेरी बनवाने समेत आदि बात रखी। इस दौरान चेयरपर्सन के पति हाजी शकील कुरैशी, संजय गुप्ता, डॉ. इकबाल मलिक, दाताराम सैनी, गौरव गुप्ता, भूसी ग्रोवर, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।