खादर क्षेत्र में लोगों से बातचीत करते पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि स्रोत संवाद
रोहटा।उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन यशवीर सिंह शनिवार को रोहटा गांव पहुंचे। उन्होंने हाल ही में हिंडन नदी में डूबे युवक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह एक अत्यंत दुखद घटना है जिसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन वह परिवार के साथ खड़े हैं। यशवीर सिंह ने आश्वासन दिया कि हिंडन नदी पर स्थित किनौनी पुल के निर्माण हेतु शीघ्र ही सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। चेयरमैन ने कहा कि पुल निर्माण की स्वीकृति मिलते ही कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके।