छात्रवृत्ति को लेकर आनलाइन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं को लेकर बीटीसी अभ्यर्थी नाराज हैं। शुक्रवार को बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से मिले। अभ्यर्थियों का कहना है कि आनलाइन पंजीकरण के बाद स्टेटस पेंडिंग दिखा रहा है, जबकि कई अभ्यर्थियों के का पंजीकरण रद्द हो गया है। सभी अभ्यर्थियों ने अपनी-अपनी संस्थाओं से सर्टिफाइड आवेदन सूची भी उपलब्ध कराई है। बीटीसी मोर्चा में जिला समाज कल्याण अधिकारी से समस्याओं का निवारण करने को कहा है। इस दौरान विवेक अवस्थी, हिमांशु गंगवार, सर्वेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।