फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 25 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरएसईटीआई में आयोजित 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले 25 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि कैनरा बैंक के अधिकारी देवेश कुमार प्रसाद और कृषि विभाग से एसएसएस अनिल कुमार रहे। संस्थान के निदेशक निशांत गौतम ने अतिथियों का स्वागत किया। देवेश कुमार प्रसाद ने कहा कि कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण लोगों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। प्रशिक्षण का संचालन रमेश जोशी और माधुरी शर्मा ने किया। प्रशिक्षक ऋषिपाल सिंह, कार्यालय सहायक ओम विकास, रोहित यादव, रिशू, गुलफाम अली, संजू कुमार विश्वास, अरुण कुमार, इमरान, अनुज कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें