फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओलंपियाड प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित

विज्ञापन
दौराला - उद्धव शिक्षा निकेतन सकौती में अमर उजाला ओलंपियाड के प्रमाण पत्र किए गए वितरित। स्रोत :
विज्ञापन
दौराला। सकौती स्थित उद्धव शिक्षा निकेतन में अमर उजाला ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रमाणपत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं बच्चों के आत्मविश्वास और बौद्धिक विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय के मैनेजर राहुल सोलंकी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे उनकी प्रतिभा निखरती है और भविष्य के लिए नई दिशा मिलती है। वाइस प्रिंसिपल प्रियंका सक्सेना ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें