मेरठ। सीएबी इंटर कॉलेज मेरठ कैंट में सोमवार को एनसीसी सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्र 2023–24 में एनसीसी में प्रवेश लेने वाले कैडेट्स ने दो वर्ष तक कठिन सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कैडेट्स ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में भाग लेकर मिलिट्री का इतिहास, एनसीसी के संगठन, ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग और राष्ट्रीय एकता का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद 72 यूपी बटालियन एनसीसी के नेतृत्व में एनसीसी ए प्रमाण पत्र की परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें कैडेट्स ने भाग लेकर सफलता प्राप्त की। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कौशिक ने सभी कैडेट्स को बधाई दी। संवाद