फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर प्रशिक्षण समिति ने दिए प्रमाणपत्र

विज्ञापन
शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कंप्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स का प्रमाण पत
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को कंप्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स का प्रमाणपत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कंप्यूटर प्रशिक्षण समिति व दीवान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं को प्रमाणपत्र देते हुए कहा कि यह कोर्स केवल प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि आपके डिजिटल सशक्तीकरण की ओर बढ़ाया गया सार्थक कदम है। संचालन समिति सहसंयोजक प्रो. ऊषा साहनी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. दीपा गुप्ता एवं डॉ. ऋचा राणा का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें